आदित्यपुर: बुधवार देर रात तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरा सूमो आरआईटी मोड़ के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके बाद राहगीरों ने सुमो को धर दबोचा जांच करने पर उसके अंदर ठूंस ठूंसकर 5 गायों को बांधकर रखा गया था.

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने बवाल शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गाय सहित सूमो को जप्त कर अपने साथ थाने ले गए.
मिली जानकारी के अनुसार सुमो संख्या JH05 AQ- 9275 आरआईटी की ओर से आ रहा था इसी दौरान आरआईटी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद तस्करी का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने सूमो चालक को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन

