आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अंबुज कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज कराया गया.

अपराधियों ने उनके सर पर हमला किया है जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आई है. इधर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. घटना की जानकारी देते हुए अंबुज कुमार ने बताया कि बीती रात वह राजनीतिक कम के लिए क्षेत्र भ्रमण पर थे. इसी दौरान शेरे पंजाब में कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए एक दुकान पर उतरे तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर और उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि देर रात तक क्षेत्र के दुकानों पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल इसपर अंकुश लगाने की मांग की है.

