आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 45वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को आदित्यपुर वार्ड संख्या 20 स्थित घुनिया बस्ती में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सरायकेला जिलाध्यक्ष अनिल पासवान ने किया, जबकि आयोजन एनजीओ “इंडिया की आवाज़” के विजय कुमार द्वारा किया गया.

इस अवसर पर सौ से अधिक बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. बच्चों में उत्साह देखने लायक था. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चिराग पासवान के दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की.
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. इस अवसर पर दया मिश्रा, ऋतिक कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

