आदित्यपुर: छठ पूजा के पावन अवसर पर मोतीनगर, आदित्यपुर-2 स्थित अर्थ एंक्लेव सोसाइटी की ओर से ऊषा अर्ग के दिन छठ घाट पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच दूध, चाय, बिस्किट और पानी का वितरण किया गया. सोसाइटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर विशेष व्यवस्था की और छठ व्रतियों को अर्ग के दौरान दूध वितरण कर सहयोग प्रदान किया. साथ ही सुबह-सुबह घाट पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय-बिस्किट और पेयजल भी उपलब्ध कराया गया.

इस अवसर पर अर्थ एंक्लेव सोसाइटी के सचिव हरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुब्रता रक्षित, अपूर्व सहाय, संजीत झा, डॉ. गौतम सिंह, रवि प्रसाद, महेश्वर सहाय, मनीष पाल सिंह, भूपेश्वर पाठक, संजय कुमार, अंकुर गुप्ता, सी.एन. झा समेत सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद थे.सभी ने एक स्वर में कहा कि छठ पर्व लोक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
