आदित्यपुर/ Pramod Singh थाना अंतर्गत जेएमटी कंपनी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
