आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai मकर संक्रांति और टूसू पर्व के अवसर पर आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर 13 एवं 14 के राम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक चंपई सोरेन ने शिरकत की.

भारतीय जनता पार्टी आरआईटी मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान करीब 3000 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और साड़ियों का वितरण किया गया. पर्व के अवसर पर उपहार पाकर स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम का माहौल उत्सवी बन गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने उपस्थित लोगों को टूसू पर्व और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियां बांटने का प्रतीक होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र की जनता की सेवा और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे.
कार्यक्रम के सफल आयोजन और भीड़ प्रबंधन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही. इस दौरान निरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, राकेश त्रिपाठी, दीपक सिंह, सुमित श्रीवास्तव, आशीष झा, रौशन कुमार, करुणालता मिश्रा, गोलू ठाकुर, बिरजू कुमार, धीरज मिश्रा और सूरज भोला ने सक्रिय योगदान दिया.
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, सुनील श्रीवास्तव, वकील सोरेन, बबलू नाथ सोरेन, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कलुण्डिया, वरिष्ठ नागरिक संघ के राजमंगल ठाकुर, विजय सिंह, बाबू राव, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शंकर मिश्रा, दिवाकर झा, बैकुंठ चौधरी, पंडित जयराम मिश्रा, रिंकू राय, इंद्रजीत तिवारी और पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

