आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आरआईटी मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. आदित्यपुर–02 के मार्ग संख्या–09 स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामानंद प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई. उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम में खगेन्द्र कुमार गोल्डी, सुरेन्द्र प्रसाद, जिला भाजपा मंत्री मनोज तिवारी, आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रम्हानंद झा, जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश, भोगेंद्र नाथ झा, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, सुनील श्रीवास्तव, वरीय नेता जगदीश मंडल, अजय मिश्रा, देव प्रकाश देवता, धनंजय कुमार, प्रकाश रंजन, मनोज निराला, अवधेश्वर ठाकुर, शंभू प्रसाद, बाबू, देव कुमार, मनीष, सोनू, मोनू, लवकुश, सुदर्शन प्रसाद व मुन्ना श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे.
नेताओं ने कहा कि रामानंद प्रसाद संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहे और उनके संघर्ष, सरलता व नेतृत्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

