आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां स्कूटी सवार अधेड़ अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया. समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी (संख्या JH05CV-1437) सवार गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
