चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरूम में शहीद स्मारक समिति की ओर से पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रातेर परी नित्य झंकार’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो और शहीद धनंजय महतो के पुत्र उपेंद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.


देर रात तक चले बांग्ला सांस्कृतिक अनुष्ठान को देखने के लिए सिरूम समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने सामाजिक संदेश भी दिया. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा.
समिति के अनुसार प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम स्थानीय पौराणिक परंपरा, भाषा और संस्कृति को सहेजने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगाधर महतो, अशोक कुमार महतो, अवनी मंडल, पंचानन महतो, आशीष महतो, पप्पू प्रमाणिक, विभीषण महतो समेत शहीद स्मारक समिति सिरूम के सदस्यों ने सहयोग किया.

