कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को कांड्रा पहुंचे. उन्होंने बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की.



विजयादशमी के अवसर पर कांड्रा में बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है.
निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कांड्रा थाना प्रभारी एवं रावण दहन कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. उन्होंने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया.
एसपी ने पुलिस प्रशासन एवं आयोजन कमिटी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
इस अवसर पर कांड्रा थाना प्रभारी, रावण दहन कमिटी के अध्यक्ष- लालबाबू महतो, उपाध्यक्ष- राम महतो, सचिव- दिलीप दे, राजकिशोर महतो, वीरू घटवारी,महासचिव- लवकुश प्रसाद, राहुल महतो, दिपक घटवारी, सह सचिव- दशस्य रजक, बम्बल दास, राहुल रजक,कोषाध्यक्ष – सुरज रजक, बादल गोराई, विक्की रजक, रवि महतो सहित कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे. एसपी के निरीक्षण के बाद आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिटी एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया गया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

