आदित्यपुर: शारदीय नवरात्र के महानवमी पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन आदित्यपुर के बाबाकुटी निवासी भाजपा नेता दीपक सिंह के आवास पहुंचे और कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.



इसके बाद चंपाई सोरेन ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और कुंवारी कन्याओं को अपने हाथों से भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

चंपाई सोरेन के साथ उनके पुत्र शिमल सोरेन और बबलू सोरेन, आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, भाजपा नेता मनोज तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में राम सकल सिंह, आनंद मोहन, विश्वेसर सिंह, रविशंकर सिंह, दीपक कुमार और रविंद्र झा समेत स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया.

