आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. मंगलम सिटी के समीप मुख्य मार्ग पर ट्रेलर संख्या JH05DJ5335 की चपेट में आने से बुधनी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.



विज्ञापन
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद पुलिस ने संबंधित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है.
इधर, महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश देखा गया. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया है. घटना के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
