बोकारो: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-23 पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि सामने आए टोटो को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन खाई में उतर गया.


विज्ञापन
हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कार चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. हालांकि हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई.

विज्ञापन
