सरायकेला/ रामगढ़: झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की.


सन्नी सिंह ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि स्व. रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ उनके शुभचिंतकों के लिए भी अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में वे और उनके साथी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं.

इस दौरान सन्नी सिंह के साथ मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, अरुण मंडल, राजू सिंह सरदार, सुजल स्वर्णकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में इन दिनों स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में सन्नी सिंह और उनके साथियों ने भी मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

