जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु स्थित जेपी रोड पर बुधवार देर रात करीब 12:05 बजे एटीएम को क्षतिग्रस्त करते एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. युवक फिंडी (FINDI) एटीएम को लोहे की रॉड से नुकसान पहुंचा रहा था. पुलिस ने उसके पास से लोहे की रॉड बरामद की है.


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना पता शिवमंदिर, हरहरगुटु के पीछे, थाना बागबेड़ा बताया है. प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है. हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
घटना की सूचना एटीएम फ्रेंचाइजी को दे दी गई है. संबंधित प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया गया है, ताकि एटीएम को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. एटीएम को हुए नुकसान, घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

