चांडिल: चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक कार चालक घायल हो गया. रांची की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


घटना की सूचना मिलने पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे. चौका थाना पुलिस की मदद से घायल चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया.
घायल की पहचान मोहम्मद जियाउद्दीन के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह रामगढ़ से अपने घर मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित आजाद बस्ती जा रहे थे. चौका ओवरब्रिज पर पहुंचने के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. बताया गया कि मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ के बरकाकाना में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं.

