चांडिल: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती में चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलौंग गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान सपन गोप, लुकेश गोप और शिवराम गोप के रूप में हुई है.


मंगलवार को पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा कार्यकर्ता हरेलाल महतो जुगीलौंग पहुंचे और तीनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की.
![]()

तीन युवकों की असामयिक मौत से उनके परिवार गहरे सदमे में हैं. गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है. हरेलाल महतो ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख साझा किया और इस कठिन समय में परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

