चांडिल: पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती के समीप सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों के परिजनों से ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मुलाकात की. उन्होंने तीनों मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और आर्थिक सहयोग के साथ सूखा राशन उपलब्ध कराया.


विधायक सविता महतो ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तीन युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को झारखंड सरकार की ओर से मिलने वाला नियमानुसार मुआवजा जल्द दिलाने और श्राद्धकर्म में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.
इस दौरान विधायक ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं.
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह समेत मृतकों के परिजन और ग्रामीण उपस्थित थे.

