सरायकेला: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कपाली ओपी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


ओपी प्रभारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पूजा स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कमेटियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की.
अविनाश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूरे कपाली क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

