पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगों ने बनमनखी प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार का व्हाट्सएप कथित रूप से हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांगने शुरू कर दिए हैं. हैकर्स बीडीओ के नाम से लोगों को फर्जी मैसेज और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेज रहे हैं.


विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ अशोक कुमार ने खुद वीडियो जारी कर लोगों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके व्हाट्सएप से पैसे मांगने वाले संदेश फर्जी हैं और इनके झांसे में न आएं.
बीडीओ ने घटना की सूचना बनमनखी थाना प्रभारी और एसडीपीओ को भी दे दी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश या भुगतान संबंधी अनुरोध की पहले पुष्टि करें. यह मामला साइबर ठगी के बढ़ते तरीकों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को भी रेखांकित करता है.

विज्ञापन
