जामताड़ा: नौवीं झारखंड राज्य सेपक टकरा प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले की पांच सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। गिरिडीह में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है.


टीम की सफलता पर सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की कामना की.इस अवसर पर संघ के सचिव दीपक रजक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में खेल के प्रति उत्साह और जुनून बढ़ाने की जरूरत है.जिले के बच्चों को विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें.
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना जरूरी है. इससे वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे. संघ का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.मौके पर जोसेफ हांसदा, चंदन मंडल, साइमन, मनोज, मुनेश्वर, भुनेश्वर, सुभाष हेम्ब्रम, सरोज यादव, राजीव रजक और सुमित ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

