जमशेदपुर: मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया. महिला की गतिविधि देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व बच्चे को सुरक्षित बचा लिया. इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला ने यह कदम उठाने का प्रयास क्यों किया, इसकी आधिकारिक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. घटना के दौरान कुछ देर के लिए मानगो पुल पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. राहगीरों की सतर्कता से समय रहते महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया.

विज्ञापन
