जामताड़ा: थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गायछांद निवासी हृदय महतो के रूप में हुई है.


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि गायछांद गांव स्थित खेत में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया. महिला के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 130/ 2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) लगाई गई है.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हृदय महतो को गिरफ्तार कर लिया. मामले का अनुसंधान पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता कर रहे हैं. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया में पुष्टि होना बाकी है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

