कांड्रा: कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान बानाडूंगरी निवासी दीपक प्रामाणिक के रूप में हुई है.


विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक प्रामाणिक को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
