राजनगर: प्रखंड के मैट्रिक परीक्षा टॉपर रोहित महतो की आगे की पढ़ाई अब आर्थिक कारणों से बाधित नहीं होगी. झामुमो नेता सचिन महतो ने रोहित महतो की आगे की पढ़ाई में होने वाले खर्च की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की है. उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है.


रविवार को राजनगर दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित देश करम महोत्सव के समारोह को संबोधित करते हुए सचिन महतो ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि रोहित महतो ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज के साथ-साथ पूरे राजनगर प्रखंड का नाम रोशन किया है.
सचिन महतो ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए. उन्होंने रोहित महतो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी आगे की पढ़ाई में जितना भी खर्च आएगा, उसे वह अपनी जिम्मेदारी पर पूरा करेंगे.
उन्होंने कहा कि रोहित जैसे मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से अन्य बच्चों में भी शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा. समारोह में मौजूद लोगों ने सचिन महतो की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया.
बाईट
सचिन महतो
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

