चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के उड़ूनिया गांव से 10 वर्षीय बालिका अनीता सोरेन के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार अनीता 18 सितंबर की शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी.


बालिका की माता पेलोंग माझी ने बताया कि घटना के समय अनीता घर पर ही मौजूद थी. इसके बाद वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
बालिका के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा सोनुआ थाना को भी दी गई है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद बालिका की तलाश शुरू कर दी है. परिजन बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं.
परिजनों ने आम लोगों से की मदद की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अनीता सोरेन के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती है, तो तत्काल उसके परिजनों अथवा सोनुआ थाना को सूचना दें. बालिका की सुरक्षित वापसी के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है.
रिपोर्ट: जयंत प्रामाणिक

