सरायकेला: जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर कई थाना और ओपी प्रभारियों का फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.


फेरबदल के तहत सोनू कुमार को राजनगर थाना प्रभारी बनाया गया है. वर्तमान राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा को तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी प्रभारी बनाया गया है.
खरसावां में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना प्रभारी बनाया गया है. कांड्रा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा को दलभंगा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं विनोद तिर्की को कांड्रा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

