रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 6 और 7 सितंबर 2026 को पूरे राज्य में राजकीय शोक रहेगा.


आदेश में कहा गया है कि राजकीय शोक की अवधि के दौरान जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.
राज्य सरकार ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बंद रखने का भी निर्णय लिया है. आदेश में बताया गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार, 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया.
मंत्री के निधन के बाद झारखंड सरकार ने सम्मान स्वरूप दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है. इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा की ओर से आदेश जारी कर राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

