जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के चोरी के एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त उमेश सिंह के खिलाफ न्यायालय से निर्गत इश्तेहार की कार्रवाई की है. पुलिस ने गया जिले की स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया.


विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 128/2020, धारा 379 भादवि के अप्राथमिकी अभियुक्त उमेश सिंह, पिता बखौरी सिंह, गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत वालीचक, तेलबीघा का रहने वाला है.
न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किए जाने के बाद सीतारामडेरा पुलिस की टीम गया पहुंची. वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन
