पोटका: विधानसभा क्षेत्र के माटकू पंचायत में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. पंचायत निवासी अजय पात्रो के आवास पर जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा.


कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहने की प्रार्थना की. पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया. आयोजन में आसपास के ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला.
रिपोर्ट : रासबिहारी मंडल

