सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह गांव के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार सुभाष महतो समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


विज्ञापन
घायलों में जानुम पलाशडीह निवासी सुभाष महतो एवं उसके तीन साथी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक कार से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
