जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने अवैध हथियार और रंगदारी से जुड़े मामले में फरार चल रहे वारंटी संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह किताडीह न्यू कॉलोनी, ग्रामीण बैंक के समीप, परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है.


परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि संतोष तिवारी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार संतोष तिवारी 31 अगस्त 2025 से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

