सरायकेला: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया. न्यायालय में उपस्थापन के बाद आरोपी को मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया.


पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते युवक को पकड़ा गया. इस मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत धारा 274, 275 और 292 बीएनएस तथा 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश बोदरा, पिता स्व. डॉक्टर बोदरा, निवासी गांगुडीह, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद 1 सितंबर 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश के बाद उसे मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया.
खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. एंटी क्राइम चेकिंग और नियमित वाहन जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रमोद सिंह (संपादक)

