आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की आमसभा रविवार को आदित्यपुर के मझिटोला स्थित जेसीएम प्ले स्कूल में आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई. बैठक में संस्था की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.


नई कार्यकारिणी में स्वरूप दत्ता को चेयरमैन, रुमा राय गुप्ता को अध्यक्ष और तापस सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. पलाश कांति हाजरा, संदीप राय, जय चक्रवर्ती और श्रीदाम मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया. विश्वनाथ घोष को महासचिव, दिलीप मंडल एवं सविता बॉक्सी को सचिव तथा पार्थ राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. कविता मंडल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया.
सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सुजाता हाजरा को दी गई, जबकि कंकना दासगुप्ता नाथ और सुदीप्ता दास को सह-सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावा पालब चौधरी, स्वपन चक्रवर्ती, अमित माइती, शुभंकर राय, तड़ित नंदी, पद्य काली घोष, चैताली दास, मनीषा कुंडू, मालविका घोष और मैत्री मुखर्जी सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी एवं एडवाइजरी कमेटी में जिम्मेदारी दी गई.
आमसभा में कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष पलाश कांति हाजरा, कार्यवाहक सचिव विश्वनाथ घोष और कार्यवाहक कार्यकारी कोषाध्यक्ष पार्थ राय ने पिछले कार्यकाल की गतिविधियों एवं वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष रखा. सदस्यों ने आगामी दिनों में संस्था की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और विस्तार देने पर जोर दिया.
कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रति उल्लेखनीय सहयोग के लिए संदीप राय को ‘पिलर ऑफ सपोर्ट’ सम्मान प्रदान किया गया. वहीं आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

