सरायकेला: 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में आदित्यपुर की रीत कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित प्रतियोगिता में रीत ने शॉट पुट और हैमर थ्रो दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया.


विज्ञापन
दो अलग- अलग स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर रीत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया.

उनकी इस उपलब्धि से आदित्यपुर के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. रीत कुमारी की इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.

विज्ञापन
