पाकुड़: भर्ती व्यवस्था में सुधार और नियुक्तियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो शनिवार को अपनी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत पाकुड़ पहुंचे. यहां युवाओं और छात्रों ने उनका स्वागत करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.


देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि नियुक्तियों में मेरिट की अनदेखी हो रही है और पैसे के दम पर नौकरी हासिल की जा रही है. उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है. हालांकि उनके इन आरोपों पर संबंधित आयोग अथवा सरकार का पक्ष सामने नहीं आया है.
उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य की नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. महतो ने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था में सुधार के लिए है, जिसमें योग्य और मेहनती युवाओं के अधिकार प्रभावित होते हैं. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, मूलवासी औ

