आदित्यपुर: कॉलोनी के रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब की ओर से आयोजित होने वाले गणेश पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया. इसमें नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए. पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई.


इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा संपन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि न्यू डिस्को क्लब का गणेश उत्सव आदित्यपुर कॉलोनी में अपनी अलग पहचान रखता है और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है.
क्लब के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1988 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष करीब दो लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया जाएगा. अपूर्वा टेंट हाउस द्वारा पंडाल को केदारनाथ धाम का काल्पनिक स्वरूप दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू द्वारा भगवान गणेश की करीब 9 फीट ऊंची बैठी मुद्रा में आकर्षक प्रतिमा तैयार की जाएगी. वहीं विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी शिवा डीजे को दी गई है.
अध्यक्ष के अनुसार 13 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले गणेश पूजा महोत्सव में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा.
भूमि पूजन कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, संकेत चौधरी उर्फ गोलू, राजू कुमार, चीकू, अमित सिंह, धीरज पांडे, राजकुमार, रेन सिंह, संतोष तिवारी, नवनीत कुमार, रवींद्र तिवारी, शक्ति कुमार, राहुल कुमार, आनंद मोहन, रंजन मिश्रा, राहुल राय, रोहित, रौनक चौबे, ओमबीर मिश्रा, गणेश चौबे, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी, सन्नी तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे.
रिपोर्ट: सरिता महतो

