सरायकेला: भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव लिए सरायकेला से श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ. यात्रा का नेतृत्व हेमंत कुमार सिंह कर रहे हैं.


नेपाल रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने सरायकेला के कुदरसाही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव तथा जय बाबा पशुपतिनाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया.
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश, समाज एवं परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे. श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर है.
धार्मिक यात्रा में हेमंत कुमार सिंह, कुणाल साहू, सूरज दास, विकास प्रजापति, अमित प्रजापति और मनीष बराठ सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि पशुपतिनाथ धाम की यात्रा को लेकर सभी में विशेष उत्साह है. हर-हर महादेव और जय बाबा पशुपतिनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का जत्था नेपाल के लिए रवाना हुआ
प्रमोद सिंह (संपादक)

