चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को अंचल अधिकारी, कुकड़ू अभय कुमार द्विवेदी एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में कार्रवाई की गई.


विज्ञापन
संयुक्त कार्रवाई के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत डांटम जंगल क्षेत्र से लगभग 5,000 CFT (पांच हजार घन फीट) बालू जब्त किया गया. जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. संबंधित पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
