जमशेदपुर: लोयोला स्कूल में कक्षा चार की होनहार छात्रा अनुष्का महतो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ओलंपियाड की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. अनुष्का ने सीआईएससीई शाइन प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई है.


18 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के परिणाम के बाद अनुष्का का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ. परीक्षा में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और गणित सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गए थे. अनुष्का ने इन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर अगले चरण में प्रवेश किया.
बताया गया कि अनुष्का इससे पहले भी विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं. एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा में भी उनके प्रदर्शन को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
अनुष्का के मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होने पर परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. सभी ने उम्मीद जताई कि वह आगामी मुख्य परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगी.

