चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद नदी, नाले और डैम पानी से लबालब हो गए हैं. इसी क्रम में चाईबासा क्षेत्र का पनसुआं डैम भी ओवरफ्लो हो गया है. डैम से बाहर बहता पानी झरने जैसा नजर आ रहा है, जिसने पूरे इलाके की खूबसूरती बढ़ा दी है.


पनसुआं डैम के ओवरफ्लो का मनमोहक दृश्य देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं. पानी के तेज बहाव और प्राकृतिक नजारे को लोग अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर रहे हैं.
हालांकि, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखने की अपील की है. बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण डैम और जलप्रपात जैसे स्थानों पर अचानक पानी का बहाव बढ़ सकता है. ऐसे में उत्साह में सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

