कांड्रा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांड्रा पंचायत परिसर में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई.


विज्ञापन
कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कांड्रावासी शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया. लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया.
ध्वजारोहण के बाद लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान पंचायत परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
