इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सोनुआ: प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा और पुलिस निरीक्षक महानंद सुरीन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. देवी प्रसाद हांसदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
समारोह में प्रखंड प्रमुख नंदनी सोय, उपप्रमुख रचना महतो, अंचलाधिकारी अनुज टेटे सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अंचल एवं प्रखंड कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे. सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.