इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी परिसर में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. सुबह करीब 9:15 बजे ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी.
समारोह में शांति समिति के सदस्य, बच्चे, स्थानीय नागरिक और बस्ती के लोग मौजूद रहे. पूरे ओपी परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
मौके पर ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष और वीरों के बलिदान का परिणाम है. उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की.
उन्होंने कानून- व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का संदेश दिया. साथ ही बच्चों और युवाओं से देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति के नारों के बीच समारोह का समापन हुआ.