लातेहार: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मनिका प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की.



विज्ञापन
बताया गया कि पंचायत सेवक सरकारी कार्य कराने के एवज में एक लाभुक से रिश्वत की मांग कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है. ACB ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें.





विज्ञापन
