जमशेदपुर: डिमना डैम स्थित तालाब में डूबे एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों. समीर और सक्षम. के शव शुक्रवार को करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए. दोनों शवों को पानी से बाहर निकालने के बाद पूरे अस्पताल परिसर और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.



जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में कार्यरत एवं सिविल डिफेंस से जुड़े मजदूरुल बारी ने लगातार खोजबीन के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस. प्रशासन और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बोड़ाम थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस हादसे के कारणों और उससे जुड़ी सभी परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा





