पाकुड़: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 20 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थरघट्टा निवासी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने घर से अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.



गठित टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. जहां से रॉयल स्टैग कंपनी की 350 एमएल की 3 बोतल. 180 एमएल की 36 बोतल तथा किंगफिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 बोतल बीयर बरामद की गई. पुलिस ने बरामद सभी शराब जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 180/2026 के तहत झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण. भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं.
छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव. मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता. पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार. सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार रजक. भुदेव कुमार दास. अयोध्या राम सहित मालपहाड़ी ओपी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.





