सरायकेला: आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदर लोहार (23 वर्ष), पिता- गुरु लोहार, निवासी बंतानगर, धोबोडुंगरी, आदित्यपुर के रूप में हुई है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को चंदन कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि उनके आवास से सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और चांदी की पायल की चोरी हो गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 33/23 (धारा 414 भादवि) दर्ज है. इस कार्रवाई की जानकारी आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने दी.





