
आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, बास्कोनगर की चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई को घर से घूमने के लिए निकली थीं. इनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर सकुशल घर लौट आई. जबकि तीन अन्य अब तक वापस नहीं पहुंची हैं. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष). अनुष्का गगराई (15 वर्ष). और सिमरन जोजो (14 वर्ष). के रूप में हुई है. तीनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर की रहने वाली हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है. संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है. साथ ही स्थानीय लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को तीनों नाबालिग लड़कियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले. तो तत्काल आदित्यपुर थाना या निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें. ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके.





