
जमशेदपुर: साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम गोलमुरी थाना क्षेत्र पहुंची. जांच के दौरान टीम राजदीप नामक युवक की तलाश में एक घर पहुंची, लेकिन दस्तावेजों और परिवार द्वारा दी गई जानकारी की जांच के बाद अधिकारियों को पता चला कि वे गलत पते पर पहुंच गए हैं.


विज्ञापन
परिजनों ने CBI टीम को अपना पूरा रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद अधिकारियों ने स्वीकार किया कि जांच के दौरान पता चिन्हित करने में त्रुटि हुई है. इसके बाद CBI अधिकारियों ने घरवालों से माफी मांगी और वहां से वापस लौट गए.
इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और CBI की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही. हालांकि, एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.





विज्ञापन
